हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव में नामांकन बढ़ाने व स्वच्छता पर दिया जोर
गोरखपुर, मार्च 30 -- गोरखपुर, हिटी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में सोमवार को "हमारा आंगन, हमारे बच्चे" उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 80 शिक्षक व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए, जो परिषदीय विद्यालयों से संबद्ध हैं। कार्यक्रम में बाल वाटिका संचालित विद्यालयों की व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा की गई।एक अप्रैल से नए सत्र के प्रारंभ को देखते हुए अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों का नामांकन बढ़ाने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया। साथ ही बच्चों को स्वच्छ व साफ-सुथरे कपड़ों में विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने की बात कही गई।शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि कक्षाओं को आकर्षक बनाने के लिए दीवारों पर रचनात्मक कार्य करें और टीएलएम (शिक्षण सहायक सामग्री) का उपयोग बढ़ाएं। बच्चों द्वारा मोती, पत्तियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.