वाराणसी, मई 24 -- बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में 26 अप्रैल को सड़क दुर्घटना के बाद उद्यमी मनीष सिंह की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमले के आरोप में रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे बड़ागांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही उसके पक्ष के सैकड़ों लोग पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई से युवक की हालत बिगड़ी है। मौके पर अफसर पहुंचे और समझाकर जाम हटवाया। फूलपुर पुलिस ने एसओजी टीम और पुलिस के साथ मारपीट के प्रकरण में खालिसपुर में दबिश दी। नामजद महेश राजभर को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने महेश को जमकर पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। फूलपुर पुलिस ने आननफानन...