हनुमान मंदिर प्रांगण में महाआरती में उमड़े भक्त
लोहरदगा, अप्रैल 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के गुदरी बाजार स्थित प्रसिद्ध बड़ा हनुमान मंदिर प्रांगण में मंगलवार संध्या भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा,उल्लास और भक्ति भाव के साथ किया गया। महाआरती के दौरान पूरे मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार,घंटियों और भजन-कीर्तन की गूंज से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा। महाआरती कन्याओं के पवित्र हाथों से संपन्न कराई गई,जिसने कार्यक्रम को और भी भावनात्मक व आकर्षक बना दिया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान हनुमान की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजनकर्ता एवं भाजपा कार्यसमिति सदस्य उमेश कांस्यकार ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.