हत्या मामले का आरोपित पटना से गिरफ्तार
भभुआ, मार्च 19 -- (पेज तीन) भभुआ। मॉर्निंग वाक पर निकले अधेड़ की स्कार्पियो से धक्का मार हत्या करने के मामले के आरोपित को सदर थाने की पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित राजेंद्र पांडेय मोहनियां थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि 9 जनवरी को भभुआ शहर के वार्ड छह में स्कॉर्पियो के धक्के से 52 वर्षीय अशोक तिवारी की मौत हो गयी थी। मृतक के परिजनों ने भूमि विवाद में साजिशन के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेंद्र पटना में छिपकर बैठा हुआ है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पटना से भभुआ ले आयी। लेकिन, उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार भभुआ। वाराणसी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.