जहानाबाद, मई 23 -- 10 क्विंटल से अधिक जावा महुआ किया गया नष्ट निर्मित शराब, चोरी की बाइक व उपकरण जब्त जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर फरार अभियुक्तों एवं शराब के धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान में जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात तक छापेमारी कर बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट किया। यह भी पढ़ें- हत्या के आरोपित रावण को भेजा गया जेल, शराब मामले में चार पकड़ायेछापामारी अभियान निर्मित शराब, चोरी की बाइक और शराब बनाने के उपकरण जप्त किए। इस बीच हत्याकांड के आरोपित और पुलिस पर हमला करने के दौरान आत्मरक्षार्थ व पुलिस की कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हत्या के आरोपित विक्कू उर्फ रावण पिता शंकर विश्वकर्मा को जेल भेजा गया। उक्त आरोपित गया जिला के बेलागंज थाना अंतर्ग...