मऊ, मई 22 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत बलुआ पोखरा स्थित लेखपाल प्रशिक्षण केन्द्र के पास बुधवार की देर रात हुए भयानक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन दोस्तों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। इसमें दो दास्तों मिर्जाजमालपुर नवापुरा निवासी राहुल यादव और लारपुर निवासी रामाशीष यादव का अंतिम संस्कार दोहरीघाट के मुक्तिधाम पर किया गया। वहीं हादसे में मृत तीसरे दोस्त रियाज अहमद को बडागांव स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। यह भी पढ़ें- दीवार से टकरायी तेज रफ्तार एसयूवी, तीन दोस्तों की मौतहादसे का विवरण स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर नवापुरा निवासी 25 वर्षीय रियाज अहमद बुधवार की शाम अपने तीन दोस्तों 30 वर्षीय राहुल यादव और 25 वर्षीय आकाश यादव निवासी मिर्जा जमालपुर नवापुरा, कोपागंज थाना अ...