गाजीपुर, मार्च 11 -- दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के भक्सी-कंचनपुर मार्ग पर बाइक से जा रहे दो युवकों को बुधवार की रात आठ बजे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की जान चली गईं। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जीतेन्द्र यादव के साथ दिलदारनगर कस्बा के वार्ड 2 निवासी रवि यादव बाइक से शादी समारोह में शामिल होने शाहपुर गांव में जा रहा था। दोनों भक्सी- कंचनपुर मार्ग पर पीछे से किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने रवि के पॉकेट से मोबाइल निकाल घटना की सूचना स्वजन और पुलिस को दी। सिर में अत्यधिक चोट लगने से रवि यादव की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को सीएचसी भदौरा उपचार के लिए भेजी। जहां उसकी भी हालत चिंताजनक...