चम्पावत, मार्च 19 -- चम्पावत। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सड़क सुरक्षात्मक कार्यों के लिए शासन ने वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। लोनिवि चम्पावत की 2.91 करोड़ रुपये की कार्य योजना को मंजूरी दी गई। पहली किस्त के रूप में 1.16 करोड़ रुपये जारी किए। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर शासन ने 2.91 करोड़ के सापेक्ष 1.16 करोड़ रुपये जारी किए हैं। बताया कि धनराशि से 105 किमी लंबी सड़क में सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। डीएम ने बताया कि इससे डेंजर जोन में यातायात सुगम हो सकेगा। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...