मधेपुरा, मई 23 -- कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के टेंगराहा परिहारी पंचायत में ग्रामीणों ने आमसभा कर पंचायत चुनाव के आरक्षण में बदलाव व सड़क निर्माण कार्य नहीं होने पर चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। शनिवार को आयोजित बैठक में ग्रामीण ने पिछले दो चुनाव में पंचायत के मुखिया, सरपंच और पंचायत समिति का पद अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति का रहने की बात कही। ग्रामीण ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार उनके पंचायत के सभी 13 वार्डो की कुल जनसंख्या 12,152 है, जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की आबादी 2590 है। जबकि अन्य वर्ग की आबादी 9555 है। ग्रामीण का कहना है कि बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 के तहत संबंधित ग्राम पंचायत के जनसंख्या विवरणी के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार दो चुनाव के बाद पदों के आरक्षण में बदलाव क...