सड़कों पर धड़ल्ले से रफ्तार भर रहे खटारा वाहन
भदोही, मई 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत ग्रामीण अंचल की सड़कों पर खटरा वाहन धड़ल्ले से रफ्तार भर रहे हैं। स्टैंडों पर चलने वाले पुराने वाहन यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। यातायात व आरटीओ विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चल रहा है। बावजूद इसके खटारा वाहनों पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। ओवरलोड सवारी लादे खटारा वाहन तीव्र वेग से चल रहे हैं। दुर्गागंज त्रिमुहानी, औराई चौराहा, जंगीगंज त्रिमुहानी सीतामढ़ी मार्ग, सुरियावां-भदोही मार्ग समेत तमाम स्थानों पर डग्गामार वाहन धड़ल्ले से रफ्तार भर रहे हैं। वाहनों की तेज रफ्तार ही सड़क हादसे का कारण बन रहा है। किसी वाहन का चक्का डायल है तो किसी का छतरी उखड़ गया है। यह भी पढ़ें- वाहनों पर ओवरलोडिंग, प्रशासन की सुस्ती और बेलगाम रफ्तार के बीच हादसों का डर स्टैंडों पर चलने वाले आटो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.