बागेश्वर, मार्च 19 -- बागेश्वर। समाज कल्याण विभाग द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत नुमाइशखेत मैदान में नाक, कान और गला जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।शिविर के दौरान 35 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंजली सनवाल ने सभी बुजुर्गों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...