स्वास्थ्य व पर्यावरण को ले फिट इंडिया मूवमेंट जरूरी: कमांडेंट
मधुबनी, मई 24 -- जयनगर। एसएसबी के द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत "संडे ऑन साइकिल" के 75वें संस्करण का आयोजन किया। साइकिल रैली को कमांडेंट राजेंद्र कुमार कुशल निर्देशन एवं हरेंद्र सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित की गई। साइकिल रैली का शुभारंभ वाहिनी मुख्यालय से किया गया, जो जयनगर मार्केट, वाटरवेज, मिश्रीलाल चौक एवं पावर हाउस से होते हुए पुन: वाहिनी मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में वाहिनी के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कमांडेंट ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत नियमित साइकिलिंग एवं शारीरिक व्यायाम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देती है। यह भी पढ़ें- एसएसबी जवानों ने निकाली फिट इंडिया साइकिल जागरूकता रैली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.