कोडरमा, मई 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता यह भी पढ़ें- ग्रामीण विकास योजनाओं में तेजी लाएं कोडरमा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2, जल जीवन मिशन एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर शौचालय निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा प्लस की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।बैठक में निर्देश उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों की कार्यशीलता, नियमित सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्लस पंचायतों की संख्या में वृद्धि हो सके। उन्होंने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कचरा संकलन, पृथक्करण, कंपोस्टिंग एवं गड्ढा निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा...