सुल्तानपुर, मार्च 30 -- लंभुआ, संवाददाता। उपभोक्ताओं के घरों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में काफी संख्या में किसानों ने विद्युत कार्यालय पर धरना दिया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया। भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद गुट के जिला अध्यक्ष कमलेश वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को लंभुआ विद्युत केंद्र बेदूपारा पर काफी संख्या में किसानों ने धरना दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष श्री वर्मा ने एसडीओ विद्युत जनार्दन सिंह से वार्ता करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के घर जबरन स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है, जबकि नियम है कि उपभोक्ता की सहमति पर स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। श्री वर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता परेशान है उनकी काफी शिकायतें आ रही हैं। इसके अलावा विद्युत विभा...