वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। स्पिक मैके के अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में काशी का भी प्रतिनिधित्व होगा। 25 से 31 मई तक आईआईटी खड़गपुर में होने वाले अधिवेशन में भाग लेने के लिए काशी के विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षक रविवार को रवाना हुए।रवाना हुए दल में केएफआई राजघाट, डीपीएस, संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल कोइराजपुर के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शामिल हैं। इस बार का अधिवेशन ओडिसी नर्तक पद्मभूषण पं.केलुचरण महापात्र की जन्मशाताब्दी को समर्पित है। देश के नामचीन शास्त्रीय संगीत गायन, वादन, योग, क्राफ्ट और सिनेमा से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। गुरुकुल पद्धति पर आधारित अधिवेशन रोजाना भोर में चार बजे योग सत्र से आरंभ होगा। यह भी पढ़ें- लोक कला एवं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना स्पिक मैके का मुख्य उद्देश्य :डॉ नीरज समापन सांस्क...