पटना, जून 9 -- Samrat Choudhary Cabinet RLM Minister: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश कुशवाहा का सम्राट चौधरी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने रहना मुश्किल सा दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने उन्हें विधान परिषद चुनाव में कैंडिडेट नहीं बनाया, जिससे वो 6 महीने के अंदर किसी सदन का सदस्य बनने का एक बेहतरीन मौका गंवा चुके हैं। MLA या MLC बने बिना दोबारा मंत्री बने दीपक प्रकाश को हटवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल हुई है, जिस पर आज सुनवाई हो सकती है। 25 साल पहले दीपक प्रकाश जैसे एक मामले में कोर्ट ने पंजाब में तेज प्रकाश सिंह के दोबारा मंत्री बनने को असंवैधानिक और अवैध बताया था। सुनवाई में कोर्ट स्वाभाविक रूप से आज नोटिस जारी क...