स्थापना दिवस पर नवीन पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम
आगरा, मई 21 -- सोरों रोड स्थित नवनिर्मित पुलिस लाइन के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। पुलिस कर्मियों, उनके परिवारीजनों एवं बच्चों ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलिस लाइन के स्थापना दिवस पर प्रातः गार्ड पर विधि-विधान से शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि एसपी ओमप्रकाश सिंह रहे।पुलिसकर्मियों एवं उनके बच्चों ने देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनमोह लिया। एसपी ने कहा कि पुलिस लाइन सभी पुलिसकर्मियों का घर है। सभी पुलिसकर्मी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करें। एएसपी सुशील कुमार, सभी सीओ, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.