चंदौली, अप्रैल 7 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर के नई सट्टी सब्जी मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर मंगलवार की दोपहर फल सब्जी व्यवसाई वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान स्थाई सब्जी मंडी को लेकर चर्चा की गई। आरोप लगाया कि बीते कई सालों से स्थाई सब्जी मंडी निर्माण कराने की मांग की जा रही। इस दौरान मजबूरी में सड़क किनारे दुकान लगाने को विवश हैं। वहीं सड़क किनारे दुकान लगाने पर हमेशा पुलिस की कार्रवाई का दंश झेलना पड़ रहा है। चेतावनी दिया कि जल्द ही स्थाई सब्जी मंडी का निर्माण नहीं कराया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...