बोकारो, मार्च 25 -- कसमार। कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत भवन में सहयोगिनी संस्था द्वारा अर्धवार्षिक ज्ञान आधारित स्टेकहोल्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, किशोरियों के नेतृत्व विकास, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव, महिला हिंसा की रोकथाम और खेलकूद के माध्यम से समग्र विकास जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि बाल विवाह, घरेलू हिंसा और डिजिटल हिंसा समाज के लिए गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने किशोरियों को शिक्षा, नेतृत्व क्षमता और खेल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया तथा किसी भी घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। सहयोगिनी के कार्यक्रम समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने बताया कि संस्था शिक्षा, जीवन कौशल, नेतृत्व विकास और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ किशोरि...