स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, तीन घायल
गाजीपुर, मई 20 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के फरीदपुर पुलिया के पास दिलदारनगर-भदौरा मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिलदारनगर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित गति में थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वाहन चालक नशे की हालत में था। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा सड़क किनारे क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों में फरीदपुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक भक्ति, सोनम कुमारी और सविता शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने निजी वाहनों से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.