मुजफ्फर नगर, मई 23 -- जानसठ कस्बे के पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एम्बियंस एकेडमी में कक्षा 10 एवं 12 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक भावेश गुप्ता, रविंद्र राजवंशी, प्रधानाचार्या मनु गुप्ता, एडवोकेट दीपेश गुप्ता, प्रधान रोशन लाल सैनी, निशांत काम्बोज, शलभ सिंघल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। भावेश गुप्ता व मनोज उर्फ मनु गुप्ता ने कहा कि एम्बियंस एकेडमी सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियां दिलाना नहीं, बल्कि छात्रों को संस्कार, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता से भी सशक्त बनाना है। समारोह में कक्षा 12 की छात्रा छवि तोमर, पारिधि, अदीबा, रिय...