बरेली, मई 22 -- फतेहगंज पूर्वी। रामलीला मैदान स्थित सरकारी स्कूल में बीती देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर स्कूल परिसर से लोहे के सैकड़ों रिंग चोरी कर ले गए, मंदिर के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की एलईडी टीवी भी उठा ले गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस रात में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जांच पड़ताल भी की। सुबह खेतों में कुछ लोहे के रिंग और एलईडी टीवी पड़े मिले। थाना फतेहगंज पूर्वी के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, मामले की जांच की जा रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...