गंगापार, अप्रैल 6 -- विकास खंड करछना के मझुआ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करते हुए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाध्यापिका नीलम गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में लाना है। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...