गुड़गांव, मई 23 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में शनिवार को आयोजित मेगा पीटीएम के साथ ही गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत हो गई। जिले के स्कूलों में बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुंचे, जहां शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, सीखने के स्तर और आगामी समर गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अभिभावकों को छुट्टियों में बच्चों की पढ़ाई पर नियमित नजर रखने और रोजाना अभ्यास करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पीटीएम के दौरान अभिभावकों को बच्चों के लिए तैयार किए गए समर पैकेट, गतिविधि आधारित वर्कशीट और लाइब्रेरी की ज्ञानवर्धक किताबें भी दी गईं, ताकि छुट्टियों के दौरान भी बच्चों का पढ़ाई से जुड़ाव बना रहे। शिक्षा विभाग की ओर से पहली बार एआई आधारित गतिविधियां, अखबार विश्लेषण, कहानी निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, बिजली बचत और व्य...