गिरडीह, मई 24 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर में अज्ञात चोरों द्वारा आईसीटी लैब की खिड़की तोड़कर वहां लगी हुई 16 पीस बैट्री चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल के हेडमास्टर शहाबुद्दीन अंसारी एवं प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष रेशमा देवी ने रविवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि विद्यालय में गर्मी की छुट्टी होने के बाद वे लोग अपने घर चले गए थे। इसी क्रम में रविवार को (24 मई) को दस बजे दिन में पता चला कि लैब रुम की खिड़की टूटी हुई है। सूचना पर विद्यालय पहुंचने पर देखा कि लैब में लगी हुई 16 पीस बैट्री गायब है। बताया कि चोरी की सूचना देवरी थाना पुलिस को दे दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...