सहरसा, मई 23 -- सहरसा, निज संवाददाता। जिले के प्राइमरी से लेकर प्लस टू विद्यालयों में मिड डे मील को छोड़कर अन्य सभी संचालित योजनाओं की जांच होगी। सबसे पहले जिले के सिमरी बख्तियारपुर के 176 और सलखुआ प्रखंड के 176 कुल 284 सरकारी स्कूलों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोशल ऑडिट किया जाएगा। पहले चरण में 25 से 29 मई तक सिमरी बख्तियारपुर और सलखुआ प्रखंड के 57 स्कूलों में सोशल ऑडिट किया जाएगा। जिसमें मिड डे मील को छोड़कर अन्य सभी सरकारी योजनाएं पोशाक, छात्रवृत्ति, विद्यालय विकास फंड, शिक्षक मूल्यांकन सहित अन्य की जांच की जाएगी। हरेक पंचायत में स्थित स्कूलों की सोशल ऑडिट के लिए 5 एसआरपी की अलग-अलग टीम पहुंचेगी। टीम द्वारा की गई जांच की प्रखंड स्तर पर जनसुनवाई होगी। जिसमें डीएम द्वारा नामित जिलास्तरीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। जिले भर के सभी सरकारी ...