समस्तीपुर, मार्च 2 -- पूसा। शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाने को लेकर सोमवार को पूसा थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। जो पूसा थाना से चलकर पूसा बाजार, मादापुर छपरा, महमदा होते हुए विभिन्न मार्गो से होकर आरंभिक स्थल पर संपन्न हुआ। नेतृत्व पूसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने किया। मौके पर अनि शंकर चौधरी, बादल कुमार, सअनि कुमार सुधांशु व अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि यह पर्व शांति, सौहार्दपूर्ण एवं उल्लास पूर्वक मनाने का है। इस दौरान गलत हरकत करने वालों पर कारवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...