सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : नवीन
रांची, मई 24 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को सिल्ली थाना परिसर में सिल्ली थाना एवं मुरी ओपी शांति समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने की। बैठक में मुरी ओपी के नव पदस्थापित प्रभारी विकास कुमार पसवान सहित विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बकरीद सौहार्द का प्रतीक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंबैठक की अपील बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी नवीन कुमार ने लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें और न ही किसी अफवाह पर ध्यान दें। उन्होंने स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.