नई दिल्ली, मई 11 -- सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को चांदनी चौक स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। सरकारी प्रेस नोट के अनुसार, यह विशेष पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसी अवसर पर सोमनाथ मंदिर में पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।लाइव प्रसारण के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुईं मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ लाइव प्रसारण के माध्यम से सोमनाथ मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर "हर हर महादेव...