कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की वुमेंस टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में गुरुवार को केसीए पिंक इलेवन ने केसीए ब्लू इलेवन को सात विकेट से पराजित किया। टीम की जीत में सोनिका ने शानदार प्रदर्शन किया। राहुल सप्रू मैदान पर हुए मैच में केसीए ब्लू इलेवन की पूरी टीम केसीए पिंक इलेवन की घातक गेंदबाजी के सामने 30 ओवर में महज 124 रन के स्कोर पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से अंजलि ने 58 रन, सिद्धि मिश्रा ने 19 रन और दिव्या ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी में सोनिका ने चार, अनुपमा राजपूत ने दो, सिया, बबिता यादव और प्रियांशी सिंह ने एक-एक खिलाड़ी को अपना शिकार बनाया। जवाब में खेलने उतरी केसीए पिंक इलेवन की टीम ने 20.2 ओवर में दो विकेट पर 125 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से नेहा वर्मा ने नाबाद 47 रन, प्रियांशी सिंह ने 29 रन और बबिता यादव ने 15 रन बनाए। गेंद...