सोनाहातू में बकरीद को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
रांची, मई 24 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को लेकर रविवार को सोनाहातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने की। थाना प्रभारी ने सभी समुदायों से बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और गश्ती दल लगातार तैनात रहेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसआई राकेश कुमार, मुखिया विकास सिंह मुंडा, मुखिया दीनबंधु सिंह मुंडा, समाजसेवी जाकिर खान, अमित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.