रांची, जनवरी 4 -- तोरपा, प्रतिनिधि। सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी का तोरपा विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर विधायक सुदीप गुड़िया ने स्वागत किया। जेएससीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य मिहिर प्रतीश तोपनो ने ट्रॉफी को विधायक के सामने प्रस्तुत किया। विधायक ने ट्रॉफी को अपने हाथों में लिया। इस मौके पर विधायक सुदीप गुड़िया ने झारखंड क्रिकेट टीम को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा बीसीसीआई की प्रतिष्ठित सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी जीतकर झारखंड ने घरेलू क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान गढ़ै है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में इस तरह की शानदार जीत से राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलता है और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर खूंटी जिला क्रिकेट संघ के सचिव अवधेश कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन, सतीश शर्मा, जगन्नाथ मुंडा, संतोष जायसवाल, देवा हस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.