भागलपुर, मई 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड में बास्केटबॉल खेलने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों ने जिला अतिथि गृह में मंगलवार को नगर विधायक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक को एक मांग पत्र सौंपकर खेल सुविधाओं में सुधार की गुहार लगाई। अभिभावकों का आरोप है कि वर्तमान व्यवस्था में बास्केटबॉल खिलाड़ियों के हितों की उपेक्षा की जा रही है। खिलाड़ियों को उचित कोर्ट, जरूरी उपकरण और सही प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा, बिना किसी पूर्व सूचना के एक अनुभवी कोच को हटाए जाने से बच्चों के भविष्य पर असर पड़ रहा है। खिलाड़ियों और अभिभावकों ने विधायक से उचित कोर्ट, योग्य कोच की व्यवस्था कराने तथा इस पूरी कार्यप्रणाली की जांच कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...