लोहरदगा, मई 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला सेवा भारती द्वारा चुन्नीलाल स्कूल लोहरदगा परिसर में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में रविवार को 40 लोगों की जांच और इलाज किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा मृत्युंजय कुमार, सचिव संजय चौधरी एवं समाजसेवी रामचंद्र गिरी ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और वंदे मातरम् गान के साथ इसकी शुरूआत की। शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बीपी., वजन, हार्टबीट एवं ऑक्सीजन लेवल जैसी महत्वपूर्ण जांच की गई। दीपक सर्राफ ने कहा कि सेवा भारती की यह सेवा उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है जो आर्थिक अभाव के कारण नियमित रूप से अपने स्वास्थ की जांच नहीं करा पाते थें। यह नि:शुल्क शिविर आज जन सेवा का सशक्त माध्यम बन चुका है। आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों एवं असहायों के घर तक जा...