बोकारो, मई 24 -- सेल में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर उपलब्ध कराया है। सेल के दुर्गापुर इस्पात संयंत्र, आइआइएससीओ इस्पात संयंत्र और एलॉय स्टील्स प्लांट में यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 6 जून तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन सेल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करना होगा। जारी अधिसूचना के अनुसार चयनित यंग प्रोफेशनल्स को परियोजना, सामग्री प्रबंधन और वर्क्स विभाग में जरूरत के अनुसार कार्य करना होगा। इसके अलावा समय-समय पर सौंपे गए अन्य जरूरी कार्यों का भी निर्वहन करना पड़ेगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए तथा उसकी न्यूनतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव भी जरूरी हो...