सेलाकुई में 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान
देहरादून, मई 27 -- सेलाकुई। सेलाकुई के भगवानपुर चौक क्षेत्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनाक्रम जानकारी के अनुसार भगवानपुर चौक निवासी सागर सजवान पुत्र कुंदन सिंह सजवान, उम्र 45, ने देर रात अपने घर के आंगन में पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में चले गए थे, जबकि सागर घर के बाहर टहलने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर जब परिजन बाहर आए तो उन्हें आंगन में पेड़ से लटका पाया गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस कार्रवाई मौके पर पहुंची पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.