सेक्टर-4 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से निकले राष्ट्रीय स्तर के सितारे, बोकारो के खिलाड़ियों ने बढ़ाया झारखंड का मान
बोकारो, मई 24 -- बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन की ओर से नगर के युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2015 में सेक्टर-4 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना की गई थी। आज यह केंद्र बोकारो के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा निखारने का बड़ा मंच साबित हो रहा है। यहां नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और शतरंज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसी कॉम्प्लेक्स में प्रशिक्षण लेकर बोकारो के युवा खिलाड़ी स्वास्तिक और मारूतिनंदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड सब जूनियर वॉलीबॉल टीम में जगह बनाई। दोनों खिलाड़ियों ने कोच राहुल कुमार और सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.