प्रयागराज, मार्च 19 -- नवसंवत्सर के शुभारंभ पर हनुमत निकेतन, सिविल लाइंस के परिसर में सामवेद शंखनाद व नववर्ष उद्घोष का आयोजन हुआ। सृजन अस्पताल की ओर से आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में सुबह पांच बजे नववर्ष के पहले दिन सूर्यदेव की पहली किरण का स्वागत शंखनाद से किया गया। सूर्यदेव को अर्घ्य देकर एक-दूसरे को बधाई देकर सभी का अभिनंदन किया गया। वेद विद्यालय के बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वस्ति वाचन किया तो परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। मुख्य अतिथि श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महंत यमुना पुरी ने पर्व पत्रिका (संवत 2083) का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि नवसंवत्सर हमें धर्म, सेवा और राष्ट्र के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देता है और सनातन मूल्यों को जीवन में उतारने का संदेश देता है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वि...