सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मिली विशेष चिकित्सा सुविधा
औरंगाबाद, मई 21 -- । दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गुरुवार को गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में पहुंची महिलाओं की चिकित्सकों द्वारा विस्तृत जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनमोल कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विक्रम मेहता की देखरेख में हुआ। शिविर के दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में जिन महिलाओं में खून की कमी अधिक पाई गई, उन्हें फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज एफसीएम थेरेपी के तहत इंजेक्शन लगाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि करीब आधा दर्जन गर्भवती महिलाओं को यह सुविधा दी गई। यह भी पढ़ें- नावकोठी में 36 गर्भवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.