बरेली, अप्रैल 6 -- सुभाषनगर क्षेत्र में 11.20 करोड़ की लागत से नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का जनप्रतिनिधियों ने रविवार को लोकार्पण किया। इससे सुभाषनगर, करगैना समेत आसपास की जनता को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी। रविवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरूण कुमार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह ने नवनिर्मित उपकेंद्र का लोकार्पण किया। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि सुभाषनगर क्षेत्र में निर्मित इस उपकेंद्र को डबल सप्लाई सोर्स से जोड़ा गया है। उपकेंद्र का निर्माण 11.20 करोड़ रुपये की लागत से बिजनेस प्लान के तहत किया गया है। उपकेंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के लगभग आठ हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इससे रामचंद्रपुरम, बीडीए कॉलोनी, जागृति नगर, सा...