सुपौल : 192 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, अप्रैल 23 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर पुलिस ने बुधवार देर रात करीब तीन बजे थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी एनएच 27 पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में बीयर के साथ एक कार चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार से कुल 192 लीटर बीयर बरामद की है। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि प्रतापगंज की ओर से एक सफेद रंग की हुंडई कार में शराब लेकर सिमराही की तरफ जा रही है। इस सूचना के बाद गश्त कर रहे पीटीसी सुधीर कुमार सिंह को तत्काल इसकी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : 192 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार थानाध्यक्ष ने बताया कि गश्ती दल में मौजूद सशस्त्र बल अर्जुन कुमार और मोनू कुमार ने सूचना मिलते ही सिमराही गोल चौक के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान, रात्रि करीब 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.