सुपौल, मार्च 24 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद द्वारा बड़े ही तामझाम के साथ व्यापार संघ रोड से सब्जी मंडी को पिपरा रोड स्थित सीएमआर गोदाम के बगल में शिफ्ट कर दिया, लेकिन एक साल बाद भी मंडी के व्यापारियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई है। सुविधाएं तो दूर मंडी में साफ-सफाई भी नियमित रूप से नहीं हो रही है। ऐसे में कचरे के ढेर पर व्यापारी मंडी का संचालन करने को मजबूर हैं। हाल यह है कि बारिश के कीचड़ से पूरा परिसर बजबजाते रहता है तो धूप और हवा चलने पर मंडी परिसर में जमा कचरा, पॉलीथिन आदि ददुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बनती है। मंडी के व्यापारी मो. फजीलत, मो. आजाद, मो. अफरोज, मो. फिदा, कुसुम, मो. हासिम आदि ने बताया कि 7 फरवरी 2024 को व्यापार संघ रोड से हटाकर उन लोगों को पिपरा रोड स्थित बाजार समिति की जमीन में शिफ्ट कराया ग...