सुपौल, अप्रैल 5 -- पिपरा, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को मां काली मीन फॉर्म पिपरा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा ने की। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, अनुदानित दर पर उर्वरक की उपलब्धता, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना तथा बिहार राज्य फसल बीमा योजना के लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने इन योजनाओं को किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, मनोज पाठक, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक एवं प्रवीण कुमार झा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार...