सुपौल, मई 22 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और पुरवा हवा चलती रही। दोपहर बाद कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

बिजली गिरने की घटना मौसम के इस बदलाव के बीच वज्रपात की घटना में एक महिला की मौत हो गई। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, प्राकृतिक बिजली गिरने से प्रतापगंज में फूलो कुमारी की मौत हुई। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही जिले में तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। अब विभाग ने शनिवार से अगले चार दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने और करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार, मौसम में बदला...