सुपौल, मई 22 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत गुरुवार को कार्रवाई करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि पुराने शराब तस्करी मामले के फरार अभियुक्त संतोष राम को गिरफ्तार किया गया है। वह सीतापुर वार्ड 12 का रहने वाला है तथा उसके पिता का नाम विंदेश्वरी राम है। इसके अलावा मद्य निषेध कोर्ट सुपौल के एनबीडब्ल्यू वारंटी संजीव रजक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। संजीव रजक बसंतपुर वार्ड संख्या 13 का निवासी है और उसके पिता का नाम स्व विंदेश्वरी रजक है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...