सुपौल, अप्रैल 1 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम में उतार चढ़ाव के कारण एक बार फिर से बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तकरीबन एक सप्ताह से रुक रुककर आंधी-तूफान और बारिश से किसानों के द्वारा खेतों में लगाए गए गेहूं, मक्का और मुंग के फसलों को काफी नुक्सान पहुंचा है।तेज आंधी व बारिश होने से खेतों में लगी फसल गेहूं और मक्का जमीन पर नीचे गिर गया है। जिससे किसानों को काफी छती पहुंची है। प्रखंड क्षेत्र के किसान शिव राम यादव, रामनंदन मेहता, मोहन झा, विजय कुमार सिंह, ज्ञानदेव मेहता, विशेश्वर मेहता, अवधेश साहु सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि बीते एक सप्ताह से रुक रुककर आंधी-तूफान व बारिश होने से फसलों को काफी नुक्सान पहुंचा है।अभी गेहूं पककर तैयार हो गया है। और गेहूं कटाई का समय है तो बारिश ने ...