सुपौल : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर नशे में धुत पांच शिक्षक गिरफ्तार
सुपौल, मार्च 26 -- वीरपुर, एक संवाददाता। इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित भीमनगर चेकपोस्ट पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने नियमित जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी पांच लोग सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन शिक्षकों पर बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है, उन्हीं के द्वारा इस तरह की लापरवाही बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है। सूत्रों के अनुसार मद्य निषेध टीम बॉर्डर पर सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से लौट रहे पांच संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर जांच की गई। उनके व्यवहार में असामान्यता देखी गई, जिसके बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच में सभी पांचों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मधेपुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.