सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में 8785 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
उरई, मार्च 18 -- उरई। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। पहले दिन मूल्यांकन की रफ्तार सुस्त रही। परीक्षकों की संख्या बढ़ने के बाद एक-दो दिनों में मूल्यांकन के कार्य में तेजी आएगी। वहीं जीआईसी में बनाए गए कंट्रोल रूम से मूल्यांकन कार्य की सख्त निगरानी की जा रही है। यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद बुधवार से जिले में हाई स्कूल इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को जिले के पांच विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इसमें पहले दिन राजकीय इंटर कॉलेज उरई में इंटरमीडिएट की 1213 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया जबकि हाईस्कूल की 2829 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सनातन धर्म इंटर कॉलेज उरई में, 1417 उत्तर पुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.