गाजीपुर, मई 23 -- जंगीपुर। थाना जंगीपुर पर शनिवार को थाना दिवस पर कुल आठ फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया। जिनमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। दो भूमि से संबंधित मामलों में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। ये दोनों मामले सीमांकन पत्थर और खूंटे उखाड़ने से सम्बंधित थे। जगदीशपुर घूरबीन गांव निवासी रामकेश प्रभुनाथ संकट विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी पैतृक जमीन गांटा संख्या 42 की पक्की पैमाइश हुई थी। लेकिन जगदीशपुर और चकबाकर के सरहद पर लगे खूंटे को चकबाकर गांव निवासी मनोज, जगदीशपुर घुरबीन के श्रवण पुत्र चंद्रिका, अंकित पुत्र सुरेन्द्र व कुछ अज्ञात लोगों ने उखाड़कर मौके से फेंक दिया। यह भी पढ़ें- औपचारिकता भर में सीमित दिखे थाना समाधान दिवस आठ बिस्सा जमीन पर कब्जा कर लिया। वहीं दूसरा मामला थाना क्षेत्र के गुम्मा गांव निवासी शशिकांत सि...