गाज़ियाबाद, अप्रैल 5 -- गाजियाबाद, संवाददाता। एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में चल रही 15वीं राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर और 16वीं सीनियर ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष सिंगल वर्ग में हरियाणा की टीम विजेता और एनसीआर की टीम उपविजेता बनी। तमिल नाडु और हिमाचल प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रहीं।वहीं सीनियर महिला सिंगल वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम विजेता और केरल की टीम उपविजेता बनी। उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष डबल वर्ग में हरियाणा पहले, उत्तर प्रदेश दूसरे, केरल और छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर रहे। महिला डबल वर्ग में केरल पहले, उत्तर प्रदेश दूसरे, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष ट्रिपल वर्ग में केरल पहले, लक्ष्यदीप दूसरे, उत्तराखंड और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहीं। ...